डीसी ने अवैध खनन वा ढुलाई पर रोक लगाने का निर्देश अधिकारियों वा कर्मचारियों को दिए
हजारीबाग। उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय माईनिंग टास्क र्फोस की बैठक समाहरणालय सभागार में हुवा। बैठक में टास्क फोर्स की बालू, पत्थर, कोयला के अवैध खनन एवं व्यापार, परिवहन की रोकथाम पर गहन समीक्षा की गई। मौके पर मार्च से मध्य अप्रैल 2023 के बीच अंचल, थाना, खनन एवं परिवहन सहित संबंधित विभागों के द्वारा एकल एवं संयुक्त स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा पर उपायुक्त ने असंतोष जाहिर की। साथ ही समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त एवं प्रभावी रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कर्मियों को अपने सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाकर कार्रवाई की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया वा जब्त किये गये वाहनों एवं दोषियों पर माईनिंग/परिवहन एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एक साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त ने इको संसेटिव जोन एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों पर संचालित अवैध क्रशरों को तुरंत ध्वस्त करने, विद्युत कनेक्शन विच्छेद करते हुए कार्रवाई करने, वरीय अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स की टीम का नेतृत्व करने, सूचना तंत्र का प्रयोग कर पुरी तैयारी के साथ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मानक अनुरूप व्यवसाय नहीं करने वालों पर प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई करने, लाईसेंस रद्द करने, दिये गये नोटिस का अनुपालन सुनिश्चित कराने निर्देश दिया।
मौके पर उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता राकेश रौशन, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता शताब्दि मजूमदार, अनुमण्डल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर, सदर विद्या भूषण कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, टास्क फोर्स के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








