स्कॉर्पियो एवं बाइक के टक्कर में तीन लोगो की मौत, वा तीन अन्य हुवे घायल




प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट पंचायत के बारेबांध के समीप स्कॉर्पियो वा बाइक के बीच हुवे टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग पूरी तरह से घायल हो गए है। मृतक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिदकी पंचायत के हिंदिया कला गांव निवासी राजेंद्र महतो 30 वर्ष पिता जगदीश महतो व भरही पंचायत के केवलिया गांव निवासी मैमुन निशां पति हुसनैन आलम तथा अरबाज आलम है। जबकि घटना में शमशाद आलम, नुरैशा बीबी तथा चांदनी खातुन बुरी तरह से घायल है। सभी घायल केवलिया गांव के रहने वाले है।

मृतक राजेन्द्र महतो की तीन बच्चे बताए जा रहे है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र महतो अपने बाइक से घोरीघाट से अपना गांव हिंदिया जा रहा था, विपरीत दिशा से आ रहे स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को चपेट में ले कर अनियंत्रित अवस्था में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *