केरेडारी (हजारीबाग)।थाना क्षेत्र के टंडवा हजारीबाग मुख्य मार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना पतरा स्थित अपराह्न लगभग 2 बजे हुई जहां स्कूटी से केरेडारी बड़का पतरा जाने के क्रम में सुनील भुईया,बिक्रम भुईया, दीना भुईया घायल हो गया। घटना के बाद स्थनीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही दो लोगो को स्थित गंभीर देखते हुए हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया।वहीं दूसरी घटना सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई,वही एक एक महिला व पुरुष अपने लूना गाड़ी से हजारीबाग से केरेडारी जाने के दौरान कोदवे स्थित सड़क दुर्घटना हो गया, जिसमें दोनों पति -पत्नी घायल हो गई, घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से केरेडारी सीएचसी लाकर इलाज करवाया गया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 358





