बड़कागांव: बड़कागांव – टंडवा मुख्य सड़क में महटिकरा गांव के पास सोमवार शाम 5.45 बजे दो मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में मौके पर तीन लोग मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी के मोटरसाइकिल में आग लग गई। मौके पास आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। मौके पर उपस्थित लोगों से पता चला के सभी युवक परीक्षा दे कर अपने घर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्तिथि को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्तिथि चिंताजनक बनी हुई है। घटना के दौरान बाइक में आग लगने से एक युवक का शरीर भी जल गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 573





