चतरा में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर

सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद, आधा दर्जन अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना

चतरा : चतरा जिले से सटे पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ- साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन अन्य माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना है। मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने माओवादियों का भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान भी बरामद किया है। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *