टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना पुलिस ने मोटर साईकिल चोर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी चेतलाल साव बिरबीर थाना टंडवा, मनोज कुमार यादव उर्फ मनोज यादव उम्र 22 वर्ष पिता चिगल यादव खैरका टोला जमुनिया टांड़ थाना टंडवा जिला चतरा के रहने वाले है। जिसे टंडवा पुलिस ने पुछताछ कर जेल भेज दिया। अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गुप्त सूचना पर टंडवा पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधीयो को भी गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त अमित कुमार का धनगाड़ा चौक में मोटरसाइकिल गैरेज है जो गाड़ियों को रीमॉडलिंग कर दूसरे को बेचने का काम करता है। छापेमारी दल में शामिल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी टंडवा विजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार यादव, चंद्रमौलेश्वर कुमार समेत सशस्त्र बल मौजूद थे।
बताते चले की बुकरू निवासी जितेंद्र साव का स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात अपराधियों के द्वारा चोरी कर लिया था। भुक्तभोगी के आवेदन पर कांड संख्या 104/2023 धारा 379 भादवि के तहत मामला किया गया था। टंडवा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने अनुसंधान के दौरान छापेमारी अभियान कर 2 चोर को वाहन के साथ दबोचा। और पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








