मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुंदा, गरीबों के बीच परिसंपत्तियों का किये वितरण

प्रखंड कार्यालय कुंदा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग, विधवा वा वृद्धा पेंशन और पीएम आवास की स्वीकृति पत्र बांटे

रंजीत कुमार यादव

कुंदा (चतरा)। राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कुंदा पहुंचे। मंत्री के आगमन पर कुंदा में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय कुंदा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां मंत्री ने सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरण के तहत धोती साड़ी, ग्रीन राशन कार्डधारीयों के बीच राशन का वितरण किये।

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री वा अन्य

इसके अलावा सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और पीएम आवास की स्वीकृति पत्र का वितरण किए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे राज्य के विकास को लेकर कटिबद्ध है। क्षेत्र में सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा,स्वास्थ्य, समेत अन्य सुविधा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। मंत्री ने आगे कहा कि चतरा जिले में डीएमएफटी फंड से विकास योजना धरातल पर दिखाई देने लगा है। पंचायत में सिंचाई के साधन हेतु सभी पंचायत में तालाब का निर्माण कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण


इस मौके पर बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार, जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता, प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधी जितेंद्र कुमार यादव, गंदौरी साव, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझू,श्याम भोक्ता,अनिल यादव,अनिल प्रसाद यादव,राजेंद्र यादव, विनोद कुमार सिंह, मुखिया भरत यादव, 20 सूत्री सदस्य दिलीप प्रसाद यादव, इंद्रदेव यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *