केरेडारी। केरेडारी उप प्रमुख सह उपप्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष अमेरिका महतो केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केरेडारी में एक्सरे मशीन, ऑपरेटर वा केरेडारी चौक वा मुख्यालय परिसर में प्याऊ लगाने का मांग एनटीपीसी महा प्रबंधक से किए है।
एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना महाप्रबंधक फैज तैयब से मुलाकात कर उप प्रमुख अमेरिका महतो ने मांग पत्र सौंपा। उप प्रमुख ने परियोजना महाप्रबंधक से कहा केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समस्याएं है, वर्तमान में यहां एक्सरे मशीन वा एक ऑपरेटर की व्यवस्था एनटीपीसी के द्वारा कराया जाय। ताकि केरेडारी प्रखंड वासियों को उपचार में सहयोग मिल सकें। साथ केरेडारी प्रखंड मुख्यालय आने जाने वाले राहगीरों के लिए पेय जल की व्यवस्था केरेडारी चौक वा मुख्यालय परिसर में प्याऊ लगाने का मांग किए। ताकि पानी के लिए लोग इधर उधर ना भटके।
परियोजना महाप्रबंधक फैज तैयब ने उप प्रमुख के द्वारा सौंपा गया मांग पत्र को जल्द ही पुरा कराने का भरोसा जताया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








