बड़कागांव। झारखंड सरकार के 60 -40 नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा 9 जून को बड़कागांव में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस बड़कागांव जयसवाल होटल बड़कागांव मुख्य चौक, अंबेडकर स्टैचू, बाजार तक पहुंचा। यहां झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने झारखंड सरकार के नीतियों विरोध किया। आंदोलनकारियों ने सरकार से नियोजन नीति को वापस लेने एवं झारखंडीयों के हित में कार्य करने की मांग किए।
मशाल जुलूस में जीप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, रमेश कुमार, रामचरित्र प्रसाद दांगी, मिन्हाज मियां, तिलेश्वर प्रजापति, अंशु कुमार, बिकी कुमार, प्रमोद प्रधान, जोगेंद्र कुमार, रंजन कुमार, शशि कुमार महतो समेत कई लोग शामिल थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 8