हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा पंजाबी होटल समीप स्थित लॉज से देशी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बरही कोरिया डीह के सुजीत कुमार पिता देवनंदन प्रसाद है। गुप्त सूचना पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने दल बल के साथ छापामारी कर अपराधी को धर दबोचा। आरोपी के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया।
थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा की आरोपी पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को 9 जून को जेल भेज दिया गया। आरोपी के जब्त मोबाइल को टेक्निकल सेल से जांच कराया जा रहा है। लॉज के मालिक से इस बारे ने जानकारी लिया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 457








