केरेडारी। केरेडारी पंचायत भवन सभागार में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी के द्वारा मनाया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्या अर्पण कर नमन किए। साथ ही इनके शहादत पर कार्यकर्ताओं ने विचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो एवं संचालन कंचन यादव ने की। आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा परंपरागत हथियारो से अंग्रेजो के खिलाफ उलगुलान फुका गया था। जो भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में मिल का पत्थर साबित हुवा। इनके संघर्षों वा देश के प्रति समर्पित भावना के करण आज भी बिरसा मुंडा आद किए जाते है।
कार्यक्रम में श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साव, कंचन यादव, मोहन महतो, नागेश्वर कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार, संजीत कुमार, रंजीत साव, जगदीश साव, तीरथ साव समेत कई लोग उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








