केरेडारी। बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध अंचलाधिकारी राकेश तिवारी के निर्देश पर केरेडारी पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। पुलिस ने छापामारी कर सायल नदी वा गर्रीकला से अवैध रूप से बालू का खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को केरेडारी पुलिस थाना ले कर पहुंची है।
साथ ही जब्त वाहनों पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा कहा की अवैध खनन पर अंकुश लगाना है। साथ ही जब्त वाहनों को खनन विभाग से चालान मिलने पर छोड़ा जाएगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 2