बैठक में ग्रामीणों ने योगेंद्र साव के खिलाफ मुर्दाबाद का लगाया नारा, गांव में आने से किए मना
अरुण/अमित
केरेडारी(हजारीबाग)।बीते 21 मार्च को रमणीटांड में आयोजित आम सभा में मुखिया महेश प्रसाद साव के विरुद्ध पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा ग्रामीणों को मारपीट के लिए उकसाने को लेकर पचड़ा में सभा का आयोजन किया गया। सभा में बीते 21 मार्च की घटना का निंदा ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों ने कहा पचड़ा में विस्थापन का मुद्दा रैयतों का है, और रैयत अपने हक अधिकार लेना जानते है। हम रैयतों को मंत्री, विधायक का कोई जरूर नही है। पचड़ा में ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। और ग्रामीणों ने गांव में आने से भी मना किए। ग्रामीणों ने मुखिया महेश प्रसाद साव के कार्यों को भी सराहा।
बताते चले की 21 मार्च की घटना में मुखिया महेश प्रसाद साव ने हजारीबाग एसपी वा केरेडारी थाना में आवेदन देकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा धमकी देने वा सभा में ग्रामीणों को मुखिया के साथ मार पीट के लिए उकसाने का शिकायत किए है। हालांकि इस मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





