बोकारो/चतरा । पेटरवार के जराडीह एवम हंटरगंज स्थित डुमरी में संत रामपाल महाराज के सत्संग कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जिसमें सभी धर्म शास्त्रों यथा गीता, बाइबल, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पुराणों तथा कबीर सागर में लिखे गूढ़ रहस्य को दिखाकर उनका प्रवचन किया गया। साथ ही संत रामपाल महाराज ने जीवन में अनुसरण करने का उपदेश दिया।
आयोजन में जराडीह के कीर्तन महतो वा डुमरी में रौशन कुमार ने सत्संग में संत रामपाल महाराज के द्वारा समाज में फैली बुराइयों, नशाखोरी, दहेजप्रथा, भ्रूण हत्या, रिश्वतखोरी को दूर कर एक स्वच्छ समाज बनाने के संदेश को रखा। रविवार को आयोजित सत्संग में समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को मिटाने तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक किया गया।

शिष्यों ने बताया कि संत रामपाल महाराज के सत्संग को ग्रहण करके लोग सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों से दूर हो चुके हैं तथा नशे की लत को छोड़ दहेज मुक्त शादियांकर फिजूलखर्ची को रोक रहे हैं। पूरे देश में धार्मिक कार्यक्रम समाज को जागरूक करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। सत्संग कार्यक्रम में रोहित कुमार, अखिलेश महतो, नीतू कुमारी, फुलचंद करमाली, सुरेश करमाली , किशोरी दास, सुरेश दास, डुमरी में बलराम कुमार दास, बबलू कुमार गुप्ता, किरण दासी, चंदन दास , किशोरी दास ,नीरज दाससमेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





