बड़कागांव :रामनवमी महापर्व का मेले एवं जुलूस को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ,मुखिया तकरिमुल्ला खान व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार उर्फ बिंदु दांगी जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया .इस दौरान सड़कों पर रखे गए इट व बालू को हटाने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया गया .ग्रामीणों से शांति व भाईचारगी तरीके से पर्व मनाने का अपील की गई. मौके पर सदर खुर्शीद आलम भी मौजूद थे. मौके पर महा समिति के अध्यक्ष दिनेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु दांगी ने कहा कि संजोग है कि रामनवमी महापर्व, सरहुल और रोजा का पर्व एक साथ आई है. हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करें कि बड़कागांव के सभी वर्गों का चहुमुखी विकास ,शांति ,भाईचारगी एवं एकता बनी रहे. हम सभी मिलकर त्यौहार मनाए. एक दूसरे के सुख दुख में काम आए.
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 5