केरेडारी के भदई खाप में सड़क किनारे खड़ा हाइवा को ले उड़े चोर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के भदईखाप से सड़क किनारे खड़ा हाईवा को अज्ञात अपराधीयों ने चोरी कर ले उड़ा। घटना 13 फरवरी रात्रि करीब 8 बजे की हैं। वाहन चोरी होने के मामले में गिरिडीह निवासी हाइवा मालिक संजय कुमार ने आवेदन दे कर थाने में शिकायत की हैं। मालिक के आवेदन पर थाना कांड संख्या 30/24 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया हैं।


घटना के संबंध वाहन चालक ने बताया की हाईवा संख्या एन एल 01एबी-0360 को 13 फरवरी रात्रि करीब 8 बजे भदई खाप मुख्य सड़क किनारे खड़ा कर खाना खाने गए। खाना खाने के उपरांत वापस लौटे तो गाड़ी गायब मिला। आस पास के लोगो से पूछताछ व काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी का कोई अता पता नहीं चल सका है। हाइवा मालिक ने चालक अनुज कुमार मेहता के बयान पर वाहन मालिक ने केरेडारी थाना में मामला दर्ज कराया हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *