एनटीपीसी केरेडारी परियोजना 115 रैयतों को सौंपा 6.81 करोड़ रू के प्रीमियम की वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी

31 रैयतों को विस्थापन प्रमाण पत्र दिया गया

केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा परियोजना क्षेत्र के 115 रैयतों के बीच 6.81 करोड़ रूपए के का प्रीमियम वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी सौंपा गया। साथ ही 31 रैयतों को विस्थापन प्रमाण पत्र दिया गया। वितरण केरेडारी और चट्टी बरियातु परियोजना के प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा ने की।

कोल परियोजना के निर्माण में रैयतों का मिला सरहनीय योगदान: फैज तैयब

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि गण

परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब ने कहा की रैयतों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने केरेडारी परियोजना के निर्माण में काफी सहयोग मिला हैं। आशा है कि वो आगे भी मिलता रहेगा। किसी भी परियोजना की स्थापना में स्थानीय हितधारकों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल ने स्थानीय लोगो के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। आगे कहा प्रशासन हर संभव नियम संगत रैयतों के सहयोग में सदैव तत्पर रहेगा।

वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी में प्रति दो वर्ष में 1000 रूपये की होगी बढ़ोतरी : परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद

परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं में भू-विस्थापित परिवार की कुल अधिग्रहित रैयती भूमि का भुगतान प्राप्त कर लेने की स्थिति में वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी सौंपी जाती है। इसमे एक एकड़ से पांच एकड़ अधिग्रहित रैयती भूमि के लिए प्रति महीने 3,000 रूपये प्रति एकड़ अर्जित भूमि के समान अनुपाद मे 30 साल तक दिया जाएगा। इस राशि में प्रति दो वर्ष में 1000 रूपये की बढ़ोतरी की जायेगी। अगर किसी रैयत की एक एकड़ से कम भूमि का अधिग्रहण की स्थति में 30,000 रूपय प्रतिवर्ष 30 साल के लिए दिया जाएगा। जिसमें प्रति दो वर्ष में 750 रूपये की बढ़ोतरी की जायेगी।


मौके पर अपर-महाप्रबंधक रोहित पल, एस.पी गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु, उप प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा एवं अधिकारी श्रीमती अल्का पांडा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *