पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वा विधायक अम्बा प्रसाद के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई पर अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज ने की निंदा

केरेडारी। केंदीय एजेंसी ईडी के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई पर अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज ने कड़ी निंदा की है। इस संबंध में केरेडारी प्रखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विधायक अम्बा प्रसाद की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई हैं। केंद्र की भाजपा सरकार अपने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए  झारखंड में आदर्श आचार संहिता लगने के चार दिन पहले एक जनप्रतिनिधि के उपर कार्रवाई करना दुर्भाग्य पूर्ण है। इसका नतीजा इस लोकसभा चुनाव 2024 में देखने को मिलेगा। आगे कहा की चुनाव में तैलिक साहू समाज का एक वोट भी भाजपा को झारखंड में नही मिलेगा।


ईडी की कार्यवाई का निंदा करने वालों में प्रखंड के साहू समाज से जिला परिषद सदस्या गीता देवी, मुखिया महेश साव , जितनी देवी ,कोसल्या देवी,दिनेश साव, हितनारायण साव,नीतू कुमारी  समेत निरंजन साव, गुरदयाल साव, बिकास साव, जागेश्वर साव, खिरोधर साव उमेश साव, अर्जुन साव, मोहन साव ,शेखर साव, तेजो साव, तापेश्वर साव,चिंतामन साव , राजेश साव ,रामकुमार साव, प्रदीप साव शामिल हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *