जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने किया केरेडारी वा टंडवा प्रखंड का दौरा समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

केरेडारी(हजारीबाग)। बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार महतो गुरुवार को केरेडारी के कराली, सलगा, बुंडू व पताल तथा टंडवा के किचटो, बचरा पूर्वी व बचरा पश्चमी पंचायत का तूफानी दौरा किया। सभी जगह ग्रामीणों ने प्रत्याशी श्री महतो को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बचरा चार नम्बर में पत्रकारों को संबोधित करते हुवे कहा कि गरीब आदमी  बड़ी मुश्किल से बच्चों को उच्च शिक्षा देते हैं। लेकिन जब नौकरियों के लिये हुई परीक्षा में पेपर लीक व पैसे से नौकरी बिक्री की बात सामने आती है तो सारा सपना टूट जाता है। झारखंड में भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसलिये जब तक जयराम महतो की पार्टी को मजबूत नही करेंगे आपके बच्चों का भविष्य अंधकार मय बना रहेगा। इसके अलावा जेएलकेएम प्रत्याशी का जनसम्पर्क घुटु, कुठान, बाराडीह, हफुआ, बनहे, कारो, चिरैयाँ टांड, बचरा बाजार टांड, बचरा चार नम्बर, बचरा बस्ती, होसिर, पताल, हेन्देगीर, लोहरसा, खपिया, बटुका, बुंडू, सलगा, जोको, कराली गांव में भी चला।

मौके पर अमेरिका महतो, रामकृष्ण राणा, बैद्यनाथ महतो, धनेश्वर महतो, जगरनाथ महतो, तीरथ साव, बसंत यादव, मो कासिम, मोती महतो, राजेश कुमार कुशवाहा, तिलेश्वर महतो, दुखी महतो, जागेश्वर महतो, सुधीर वर्मा,सीताराम कुशवाहा, संजय कुशवाहा, महेंद्र महतो, ईश्वर कुमार महतो, नरेश कुमार महतो, नरेश महतो, सन्तोष महतो कृष्णा, कुशवाहा,रामकुमार महतो,रामप्रसाद महतो, प्रयाग राणा, प्रेम सुंदर उरांव, कृष्णा यादव समेत कई लोग शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!