केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग स्थित बुकरु मोड़ के समीप हाइवा ने मोटर साइकिल सवार युवक को चपेट में ले लिया। हाइवा के चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार अश्वनी मिश्रा पिता विभूति नारायण मिश्रा पतरातू प्रखंड के सौंदा निवासी का मौत घटना स्थल में ही मौत हो गया। घटना सोमवार शाम 6 बजे की हैं। घटना की सूचना मिलते ही बुकरू के ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग वाहन को बंद कर दिया। जिससे केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग में वाहनों का आवागमन बाधित हो गया हैं। कोयला ट्रांसपोर्टिंग पुरी तरह से ठप हो गया हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि मृत युवक दवा हॉकर का काम करता था। दवा का सप्लाई के लिए टंडवा गया था। सोमवार शाम को टंडवा से अपने घर पतरातु के सौंदा अपने मोटर साइकिल जेएच 02 एएस 3536 से लौट रहा था। इसी क्रम में केरेडारी के बुकरु मोड़ में अनियंत्रित हाइवा ने युवक को चपेट में ले लिया। जिससे मोटर साइकिल सवार की घटना स्थल में ही मौत हो गया। घटना में शामिल हाइवा वाहन घटना स्थल में खड़ा था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









