केरेडारी में दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकराया 4 लोग गंभीर रूप से घायल इलाज जारी



केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क के गर्रीकलां पुल के पास दो मोटर साइकिल अनियंत्रित हो कर आपस टक्करा गए। वाहनों का टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिकरी ओपी के एएसआई अमोद कुमार झा द्वारा समुचित इलाज के लिए बड़कागांव स्वास्थ केंद्र ईलाज के लिए भेज दिया गया। घटना शनिवार दोपहर 3.30 बजे की हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि  केरेडारी के देवरिया खुर्द गांव निवासी महादेव राम उम्र 55 वर्ष अपने दामाद कृष्णा राम के घर जमीरा गांव से दामाद और नाती के साथ छठ पूजा मना कर मोटर साइकिल से अपने गांव देवरिया जा रहा था। वहीं दो अन्य मोटर साइकिल सवार मनातू पंचायत के फुसीरी गांव निवासी कमलेश कुमार पिता किटा गंझू उम्र लगभग 20 वर्ष और शंकर गंझू पिता चेतलाल गंझू अपने मोटर साइकिल से बड़कागांव एक राजनीतिक दल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गर्रीकलां पुल के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चारों मोटर साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़कागांव सीएचसी ने घायलों का प्राथमिक उपचार के उपरांत हजारीबाग रेफर कर दिया गया। चारों घायलों का स्थिति गंभीर बताया जा रहा हैं। सूचना है इलाज के लिए हजारीबाग ले कर जाने के दौरान शंकर की मौत हो गई।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *