केरेडारी में आजसू प्रखंड कमिटी का बैठक बड़कागांव में आहूत विधान सभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने का लिए निर्णय

चूल्हा प्रमुख का सम्मेलन सह संकल्प सभा होगी एतिहासिक – रोशनलाल चौधरी


केरेडारी प्रखंड से 5000 चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह संकल्प सभा में भाग लेंगे – प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो

केरेडारी। आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं का बैठक प्रखंड कार्यालय केरेडारी में शुक्रवार को किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो वा संचालन जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल ने की।
बैठक में 22 सितंबर को +2 हाई स्कूल मैदान बड़कागांव में विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह संकल्प सभा की तैयारी पर चर्चा किये।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने पर जोर दिये। आगे कहा की कार्यक्रम में हजारों की संख्या में चूल्हा प्रमुख भाग लेंगे। बड़कागांव में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा को विधानसभा के जीत सुनिश्चित करेगा। इस बार का चुनाव का सारा दारोमदार चूहा प्रमुख पर निर्भर रहेगा। आगे कहा की बड़कागांव में परिवर्तन की लहर चल रहा है सभी जगह विधायक के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। विधायक द्वारा आंदोलन के नाम पर लोगों दिग्भ्रमित किया जा रहा है जो अब जनता उनकी चाल को समझ चुकी है अब उनका कोई चाल चलने वाली नही है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता अच्छा से काम करे आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो ने कहा की केरेडारी प्रखंड से 5000 चूल्हा प्रमुख संकल्प सभा में भाग लेंगे। इसके लिए सभी सभी पंचायत में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
सम्मेलन सह संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो तथा विशिष्ट अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लामोदर महतो उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर मुख्यरूप से केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, भोला महतो, अनिल राम, लीलाधन साव, चट्टी बरियातू पंचायत मुखिया झर्री महतो, प्रखंड सचिव मोहन कुमार, महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, प्रमोद कुशवाहा, दीपक साहू, प्रेमचंद महतो, राजदेव कुशवाहा, विनोद सिंह, सुनील भुइंया, मनोहर साव, कंचन यादव, मुरारी महतो, संजय राणा, उपेंद्र राम, कुलेश्वर महतो, प्रदीप राम, उपेंद्र यादव, नंदकिशोर महतो, राजेश साव, राजमती देवी, डीएस कुमार महतो, नीतीश कुमार, जगदेव ठाकुर, विनोद दास, सुजीत कुमार, नरेश यादव, प्रकाश गंझू, विनोद महतो, शिवनारायण कुमार, सुबोध कुमार, प्रमोद कुशवाहा, मुकेश ठाकुर, नरेश कुमार, कैलाश महतो, मदन मोहन, जगरनाथ कुमार साव, जितेंद्रवकुमार महतो रामकिशुन साव समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!