एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड चट्टीबारियातु परियोजना के द्वारा प्रभावितों के बीच बांटा गया कंबल

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के बीच 1020 कंबल बांटा गया। कंबल का वितरण परियोजना के उप महाप्रबंधक यतीश कुमार, बी नवीन कुमार, अशोक कुमार के उपस्थिति में मुखिया झर्री लाल महतो के द्वारा किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं कुहासा के मौसम को देखते हुवे जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया हैं। चट्टीबारियातु परियोजना द्वारा सभी ज़रूरत  ग्रामीण लोगों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। कंबल मिलने से ग्रामीणों में खुशी का लहर दिखा।

कंबल का वितरण का कार्य चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व मद से किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *