इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल केरेडारी वा पिपरवार में किया चुनावी जनसंपर्क


विधायक अंबा प्रसाद, झामुमो नेता संजीव बेदिया ने जेपी पटेल के पक्ष में मांगा वोट


केरेडारी। लोक सभा के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल सहयोगी विधायक अंबा प्रसाद, झामुमो नेता संजीव बेदिया के साथ रविवार को केरेडारी वा पिपरवार में चुनावी जनसंपर्क किये। चुनावी जनसम्पर्क का शुरुवात प्रत्याशी के द्वारा कंडाबेर माता स्थान में अष्टभूजी के पूजा अर्चना के साथ किये। तत्पश्चात केरेडारी के बारियातू, देवरिया, कंडाबेर, बेलतु, जमीरा, हेवई, पहरा, मनातू, पाण्डु, तरहेसा, बेंगवरी, चटी बारीयातू, पचड़ा में मतदाताओं से मिलकर आशीर्वाद मांगा।

जेपी पटेल ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं बेरोजगार बना दिया हैं। केरेडारी बड़कागांव में केंद्र सरकार के कंपनियां लोगों के साथ अन्याय कर रही है। विधायक एवं उनके परिवार वालों ने जनता के अधिकार के लिए आंदोलन किया। परंतु पूर्ववर्ती सरकार ने इनके परिवार को काफी प्रताड़ित करने का कार्य किया गया। केंद्र सरकार के उपक्रम कंपनियां लोगों का शोषण कर रही हैं, अगर मौका मिला तो विस्थापितों के समस्याओं का हल करूंगा और उनकी मांगों को संसद में उठाऊंगा।

जेपी पटेल विस्थापितों के हक केंद्र के सदन में उठाएंगे, दिलायेंगे हक अधिकार

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने कभी विस्थापितों की सुध नहीं ली है जिसके कारण बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है। उनके मूल हक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। विधानसभा में कई बार मामला उठाने के बाद भी केंद्र सरकार की कंपनियों को स्थानीय लोगों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। अंबा प्रसाद ने अपील किया कि जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से जीत दिलाने का कार्य करें ताकि जयप्रकाश भाई पटेल विस्थापितो की आवाज बनकर बड़कागांव विधानसभा के विस्थापितों का दर्द संसद में उठाएं एवं उनके समस्याओं का हल करें। विधायक ने अपील किया कि अपना शोषण करवाने के लिए नहीं, हक अधिकार पाने के लिए महागठबंधन के पक्ष में वोट करें।

वहीं झामुमो नेता संजीव बेदिया ने गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजय बनाने का अपील किया।


मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मुखिया संघ के जिला महासचिव महेश प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता, मुखिया कंडाबेर दिनेश साव, लाल बिहारी गंझू, पुरण गंझु, महावीर गंझु, महेंद्र रजक, राजद नेता रघुनाथ राणा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विनेश पासवान, झामुमो नेता संजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष दिलीप गिरी, सुरेश राम, बालेश्वर साव, मकसूद आलम, मेहंदी हसन, संतोष शर्मा, मोहम्मद इम्तियाज, राजेंद्र प्रजापति, मोहम्मद अब्बास, बालेश्वर साव, भागीरथ साव, उमेश साव, सफर रजा, गणेश साव, संजीत साव, रामकुमार दुबे, लाला सोनी, महिला प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी, कौशल्या देवी,दिगंबर साव, नरेश साव, रघु साव, खिरोधर साव, संतोष राम, राजेश साव समेत सैकड़ो लोग शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!