बिश्रामपुर चौक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बड़कागांव। प्रखंड के विश्रामपुर चौक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो एवं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, वरिष्ठ नेता संजय मेहता केरेडारी प्रखंड के बंगाली गांव निवासी भूपल साहू का रांची में गला रेट का हत्या हो गया था जिनके परिजनों से मिलने उनके पैतृक गांव जा रहे थे इसी क्रम में बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिश्रामपुर चौक पर गुलदस्ता हुआ माला पहनकर भव्य स्वागत किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार का लॉ..ऑडर पर कोई कंट्रोल नहीं है अपराधियों का बोलबाला है इसलिए आए दिन कभी भाजपा नेता तो कभी आजसू नेता का हत्या हो रहा है। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वर्तमान सरकार के सफलता और आजसू पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान, कामेश्वर महतो प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस,जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र महतो, रामचंद्र साव, गिरेंद्र प्रसाद, प्रखंड का सचिव घनश्याम मेहता, वीरेंद्र कुमार, तुलेश्वर राम,संजय महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे