पकरी बरवाडीह में जंगली हाथियों का उत्पात कई किसानों के तैयार धान के बिचड़ो को रौंदा, किसान परेशान

बड़कागांव। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार रात्रि भगवान बागी, पंकरी बरवाडीह के लहरखानी सोती के पास दर्जनों किसान के खेत में लगा सौ किलो से अधिक तैयार धान के बिचडो़ को रौंदा डाला। जिससे धान का बिचड़ा पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं। हाथियों के आतंक से किसान अशोक कुमार साव, जागेश्वर साव, तेजू साव, जालिम साव, बुद्धलाल साव, चरकु साव ,निरु साव, मनोज गंझु, जुगेश्वर गंझु, मोसोमात गुलिया ,महावीर साव, कबूतरी देवी, निर्मल कुमार, समेत दर्जनों किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं। बिचड़ा खराब होने से किसानों की कमर टुट गई हैं। वहीं मायुस होकर किसानों ने कहा कि खेत रोपाई के लिए बिचड़ा तैयार किये थे। और आज कल में धान के बिचड़े खेत में रोपाई करते पर मेहनत पर पानी फिर गया अब साल भर क्या खायेंगे कि चिंता किसानों को सताने लगी हैं। वहीं किसानों ने वन विभाग से हुए नुकासान की मुआवजा की मांग की गुहार लगाए हैं। साथ हाथियों को भगाने का मांग किये हैं। हाथियों सेग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!