बड़कागांव पिपराडीह हत्या मामले में अपहरण कर्ता सुभाष कुमार प्रजापति ने स्वीकारा अपना जुर्म, पुलिस ने भेजा जेल

 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह में अपहृत युवक दिनेश प्रजापति के हत्या के अभियुक्त सुभाष प्रजापति पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस हिरासत में पुछताछ करने के दौरान हत्या का आरोप स्वीकर किया। बयान में अपना अपराध कूबूल करने के उपरांत आरोपी के निशान देही पर मृतक का मोबाइल व चप्पल बरामद किया गया।

इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, थाना प्रभारी नमेधारी रजक, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार भगत, छोटू उरांव, अभिषेक कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।

बताते चले कि मृतक दिनेश प्रजापति का शव कुआं में बीते 10 जुलाई को एक कुएं से मिला था। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बीते 8 जुलाई को बड़कागांव थाना में अभियुक्त सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति के विरुद्ध पैसे की लेन देन के मामले में अपहरण करने को लेकर आवेदन दिया था जिसमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 180/25 धारा 140(3) बीएनएस दर्ज किया गया था ।

अनुसंधान के क्रम में कुम्हरडीहा बदमाही नदी के पास कुआं से लापता व्यक्ति दिनेश प्रजापति का शव बरामद किया गया था। जांच में आरोपी ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूल किया। जिसके उपरांत पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!