केरेडारी प्रखंड के 35 गरीब युवतियों के बीच बांटा गया शादी का लहंगा युवतियों में खुशी की लहर

केरेडारी। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के द्वारा केरेडारी प्रखंड के गरीब युवतियों के शादी में लहंगा उपहार स्वरूप उपलब्ध कराया गया है। लहंगा का वितरण रविवार को केरेडारी सांसद प्रतिनिधी कर्मचारी साव, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो वा आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा के नेतृत्व में प्रखंड के 35 युवतियों के बीच किया गया। लहंगा मिलने से युवतियों में खुशी का लहर था। युवतियों ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया।
केरेडारी सांसद प्रतिनिधी कर्मचारी साव, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो वा आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ गरीब परिवारों के सहयोग के लिए हजारीबाग सांसद हमेशा कटिबद्ध हैं। इनके द्वारा हर गरीब परिवार के युवतियों के शादी में लहंगा दे कर सहयोग किया जाता है।
मौके पर बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधी पूनम साहू, मीडिया प्रभारी उमेश दांगी, केरेडारी पूर्व मुखिया तापेश्वर साहू, नकुल साव समेत कई लोग मौजूद थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!