केरेडारी में मनाया गया बाबा साहेब का जयंती, समारोह में शामिल हुवे सांसद व विधायक

नशा मुक्त समाज का निर्माण कर करें देश को समृद्ध – मनीष जायसवाल

बाबा साहब के जीवनी का संकल्प लेकर करे उनके सपना को पूरा – रोशन लाल चौधरी 

केरेडारी। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने भारत के संविधान को लिखा। इनके द्वारा लिखे संविधान से देश चल रहा है। इन्होंने देश के नागरिकों के लिए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मार्ग पर चलने का संदेश दिए हैं। उक्त बातें केरेडारी प्रखंड के बड़की हेवई में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल बतौर मुख्य अतिथि हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा। उन्होंने आगे कहा कि आज उन्हीं के चलते गौरिया कर्मा जैसे गांव में रहने वाले 26 लोग सरकारी नौकरी में है। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, से लेकर जज तक है। इन्होंने क्षेत्र वासियों से बाबा साहब के सपना शराब मुक्त समाज का निर्माण कर देश को समृद्ध बनाने का अपील किए।

 

वही विशिष्ट अतिथि रौशन लाल चौधरी ने कहा कि आज का दिन बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करने हेतु संकल्प लेने का समय है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय मिल सके। समारोह की अध्यक्षता अजय रवि व संचालन कृष्णा राम ने किया। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा गरीब बहनों के बीच शादी का लहँगा का वितरण किया गया। जिससे युवतियों में खुशी का लहर देखा गया।

मौके पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साव, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, केरेडारी सांसद प्रतिनिधि कर्मचारि साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो, रणवीर सिंह, नरेश कुमार, अमरेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!