बड़कागांव शुकर पालकों को एन . के. सुकर फॉर्म में दिया गया प्रशिक्षण 

शुकर पालन से कई बेरोजगार लोगों को रोजगार मिला है : नकुल महतो

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

भगवान भागी में एन.के. सुकर फॉर्म में तीन दिवसीय सुकर पालन का प्रशिक्षणा दिया गया। जिसके मुख्य प्रशिक्षक फॉर्म के संचालक नकुल महतो थे।एक एकड़ में फैला एन . के. सुकर फॉर्म एक बेहतरीन और व्यस्थित फॉर्म है जहाँ अभी लगभग 400 सुक़र मौजूद है।ये फॉर्म पिछले 15 वर्षों संचालित है।इसी फॉर्म में 20 लोगों को सुक़र पालन उनके रख रखाव एवं बिक्री संबंधी पूरी ट्रेनिंग दी गई।प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स झारखंड राज्य के अलावा पड़ोसी राज्य जैसे बिहार उड़ीसा पश्चिम बंगाल से भी प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे। प्रशिक्षण के लिए नॉमिनल रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है। जिसमें रहने खाने की पूरी व्यवस्था होती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कैंडीडेट्स को प्रशिक्षण के उपरांत एन.के. सुक़र फॉर्म की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया। फार्म के संचालक सह समाजसेवी नकुल महतो ने कहा कि जो कोई भी सुकर पालन का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे हमारे फॉर्म से संपर्क कर सकते हैं।शुकर पालन से कई बेरोजगार लोगों को रोजगार मिला है । यहां बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जाता है जो बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए एक अच्छे रोजगार का साधन बनेगा।उन्होंने कहा आज नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में सुक़र के मांस का डिमांड तेजी से बढ़ रहा है प्रशिक्षण के उपरांत जो भी रोजगार के लिए इस क्षेत्र में आएंगे निश्चित तौर पर उन्हें लाभ होगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *