भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा बड़कागांव के बादम बस स्टैंड में बना जलमीनार बनते ही टूटा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा बड़कागांव के बादम बस स्टैंड में बना जलमीनार बनते ही टूटा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के बादम बस स्टैंड के समीप मुखिया मद से लगाई गई जल मीनार भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गयाजलमीनार लगते ही खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त गया हैं। अब ये जल मीनार लोगों के लिए बेकार साबित हो रही है। हजारों रुपये की लागत से लगाई गई ,इस जल मीनार सेतो पानी की आपूर्ति हो रही है औरही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल पा रहा है। जल मीनार की वर्तमान स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पूर्व जल मीनार स्थापित की गई थी, ताकि बस स्टैंड एवं आसपास रहने वाले लोगों एवं दुकानदारों को पेयजल की सुविधा मिल सके। लेकिन जल मीनार क्षतिग्रस्त होने के बाद से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार वर्तमान में केवल खंभे की तरह खड़ी है और जिस उद्देश्य से इसे लगाया गया था, वह पूरा नहीं हो रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में पेयजल की समस्या और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास ने बताया कि रात के अंधेरे में बस बैक के दौरान बस की टक्कर से जल मीनार क्षतिग्रस्त हुआ है।

जल मीनार को दुरुस्त कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *