मोतरा घाटी में मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त ,एक युवक की मौत,दो घायल

सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे के कारण होती है दुर्घटना , अब तक आधा दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव : बादम हजारीबाग मुख्य सड़क स्थित मोतरा घाटी में सोमवार सुबह हुए मोटर साइकिल दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतरा घाटी से उतरने के दौरान पल्सर मोटर साइकिल का ब्रेक फैल होने के कारण दुर्घटना हुई है।मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे जिसमें से सिकंदर भुइयां, पिता बंशी भुइयां 27 वर्ष ग्राम निवासी मोतरा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।दो अन्य गणेश भुइयां पिता दसईं भुइयां, उम्र 23 वर्ष एवं चलित्र कुमार पिता सिटन राम उम्र 24 वर्ष दोनों ग्राम मोतरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक अस्पताल बड़कागांव ले गया और दोनों घायलों का इलाज किया गया।इस दरमियान परिजनों का रो रो कर हाल बुरा था। बताते चले के मोतरा घाटी में जिस स्थल पर दुर्घटना हुई है वहां पर पहले भी अलग अलग दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

सड़क खराब के कारण होती है दुर्घटना

बादम से सीधे हजारीबाग महज कुछ मिनटों में पहुंच जाता है शॉर्टकट रास्ता होने के कारण बादम कुंडलपुर पंचायत के आसपास के दर्जनों गांव के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। बरसों पहले बनी इस सड़क में जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं एवं जहां तहां पत्थर बिखरे हुए हैं जिसके कारण आए दिन इस सड़क में दुर्घटना होती रहती है और लोग घायल हो जाते हैं जैसा आज की इस घटना में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।

समाधान

दुर्घटना ना हो इसको लेकर इस समस्या का समाधान मुख्य तीन कारण से किया जा सकता है।जिसमें मुख्य रूप से या तो इस सड़क को पुनः बनाया जाए या इस सड़क के दोनों छोर पर टरेंच (गड्डा) खोदकर बंद कर दिया जाए या लोग इस सड़क से आवागमन नहीं करें।तभी मुल रूप से इस समस्या का निदान हो सकता है।इधर क्षेत्र के स्थानिय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सरकार से सड़क का निर्माण कराने की मांग किया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *