बड़कागांव के चेपाखुर्द में बिजली ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से खराब, लोग अंधेरे में गुजार रहे हैं जिंदगी

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत ग्राम चेपाखुर्द में पिछले तीन दिनों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में बिजली से चलने वाले सारे उपकरण बंद पड़ गए हैं। साथ ही बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो गया है।

बताते चलें कि दैनिक जीवन के आवश्यक रूप से उपयोग होने वाला मोबाइल चार्ज करने को लेकर लोग परेशान हैं।लोग दूसरे गांवों में जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं ताकि अपने लोगों से बात हो सके। वहीं बरसात के इस मौसम में रात्रि में सांप बिच्छू का भी डर लोगों को सता रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!