बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत तलसवार के ग्राम कोयलंग, करमाटांड़ में संचालित लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पीच कम्पिटीशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य अजय कुमार के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि स्पीच कम्पिटीशन के लिए बच्चों को वर्गवार तीन ग्रुप ए,बी, सी में बांटा गया था। जिसमें स्पीच कम्पिटीशन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। जिसमें ग्रुप ए से वर्ग – 6 के छात्र विपिन कुमार ने बेहतरीन स्पीच हिंदी – इंग्लिश में सुनाकर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरे स्थान बजरंगी कुमार, तृतीय स्थान पवन कुमार, चौथे स्थान निलेश कुमार, वहीं ग्रुप बी में पहला स्थान प्रितम गंझू, दूसरा स्थान रुही कुमारी, तीसरा स्थान पुष्पा कुमारी , चौथे स्थान मनीष कुमार एवं ग्रुप सी में पहला स्थान आरुषी जया, दूसरा स्थान माही मिर्धा, तीसरा स्थान सृष्टि कुमारी एवं चौथा स्थान आनन्द कुमार ने प्राप्त किया। प्राचार्य अजय कुमार ने सभी सफल प्रतिभागियों एवं अन्य सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। आप सभी लगातार मेहनत व प्रयास जारी रखें। सफलता निश्चित मिलेगी। तत्पश्चात सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित प्राचार्य अजय कुमार, सहायक शिक्षक ईश्वर कुमार महतो, सुरेश मरांडी, शिक्षिका रेखा कुमारी, कुमारी रुबी जया, नेहा कुमारी सहित दर्जनों अभिभावक व सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








