एनटीपीसी के एमडीओ कंपनियां बड़कागांव में पाल रखे हैं गुंडे जो जबरदस्ती जमीन लेने का करते हैं काम : लोकनाथ महतो

किसान संघर्ष समिति बडकागांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनटीपीसी पर लगाया कई गंभीर आरोप

 

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव। एनटीपीसी की एमडीओ कंपनी त्रिवेणी सैनिक एवं बीजीआर कंपनी गांवों में गुंडा पाले हुवे हैं। इन कंपनियों के पाले हुए गुंडे किसानो की जमीन बाजबरन छीनने का काम कर रहे हैं l उक्त बाते किसान संघर्ष समिति बडकागांव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा। श्री महतो ने कहा की कंपनी पर बड़े और कई आरोप लगाते हुवे कहा कि एनटीपीसी अपने ही द्वारा बनाए गए पुनर्वास एवं विस्थापन नीति को नहीं मान रही है। कंपनी गैर- मजरुआ जमीन का बिना मुआवजा भुगतान किये बाजबरन कार्य कर रही है। एनटीपीसी कंपनी की गलत कट ऑफ डेट निति के कारण आज हजारो युवक युवतीयों को विस्थापन का लाभ नहीं मिल पा रहा है l उन्होंने कहा कंपनी वर्करो के साथ बाहरी-भीतरी का भेदभाव भी करती है l जहां 75% स्थानीय लोगों को रोजगार देना है वहां अधिकतर बाहरियों को रोजगार दिया गया है और स्थानीय लोगों को लेबर कानून के मुताबिक मानदेय भी नहीं दिया जाता। उन्होंने आगे कहा एनटीपीसी की एमडीओ कंपनी लेबर कानून का चार्ट बोर्ड अपने कंपनी में टांग कर रखी है परंतु उसका पालन नहीं किया जा रहा है l उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा हम सभी किसान सारे अधिकारी, पदाधिकारी,नेता मंत्री यहाँ तक की झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव से भी न्याय की गुहार लगाकर थक चुके हैं, परन्तु जनता का कोई सुनने वाला नहीं है l कंपनी हमारे रैयती जमीन का सही मुआवजा नहीं दे रही है गैर मजरुआ भूमि मुफ्त में कंपनी लूट रही है, कट ऑफ डेट का सही निर्धारण नहीं है जिससे विस्थापन के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं, स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं है और जिन्हें रोजगार मिला है उन्हें निर्धारित मानदेय नहीं मिल रहा है l इन सभी समस्याओं का समाधान कंपनी एक सप्ताह के भीतर करें l अन्यथा बडकागांव के रैयत और किसान कंपनी के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन करेंगे l किसान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष डॉ बालेश्वर महतो ने कहा कंपनी मनमानी करते आ रही है लोगों पर बाजबरण अपना नियम कानून थोपना चाहती है, यह हम नहीं चलने देंगे l किसान संघर्ष समिति के सचिव राम लखन महतो ने कहा कंपनी जनता को परेशान कर रही है और जनता का कोई सुनने वाला नहीं है, यह बड़े ही दुःख की बात है , अब हमलोगों के पास आन्दोलन के अलवा कोई रास्ता नहीं है l आज के इस प्रेस कांप्रेंस में पूर्व विधयाक लोकनाथ महतो, किसान संगर्ष समिति के उपाध्यक्ष डॉ बालेश्वर महतो सचिव रामलखन महतो , के एस एस के सदस्य चमन महतो , लाकेश्वर महतो,लोकनाथ महतो,अयोध्या यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद थे l

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *