झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बने सोनाराम मांझी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई 

बड़कागांव। सोनाराम मांझी को झामुमो के केंद्रीय सदस्य के रूप में पुन: नियुक्त किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पोटंगा पंचायत के उरीमारी न्यू बर टोला निवासी सोनाराम मांझी को पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद, सोनाराम मांझी ने पार्टी के संस्थापक दिशुम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाण्डे विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रांची में आयोजित झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में केंद्रीय समिति सदस्य के रूप में नियुक्त होने के बाद, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

सोनाराम मांझी की इस नियुक्ति पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष सूरज बेसरा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!