बड़कागांव पुस्तकालय भवन का सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण जल्द होगा उद्घाटन

पुस्तकालय भवन में विधि व्यवस्था के लिए चौकीदार नियुक्त किया जाएगा – एसडीएम

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस आदित्य पांडे ने बड़कागांव थाना रोड स्थित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुस्तकालय की विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए अंचलाधिकारी मनोज कुमार को चौकीदार नियुक्त करने का निर्देश दिया गया । इस दौरान एसडीओ ने बारीकी से पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया एवं जो भी कमियां है उसे शीघ्र दूर करने का सख्त निर्देश दिया । बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं उधर एसडीओ ने हरली गांव में बन रहे डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके परमौके पर मुख्य रूप से एसडीएम आदित्य पांडे, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव के प्राचार्य रामलखन महतो, रंजीत नाग, संदीप सिंह के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *