प्रतापपुर में सड़क दुर्घटना पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव से आगे पांडेपुरा सड़क मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेला गांव निवासी जितेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों इमामगंज से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक युवक जो कान में ईयरफोन लगाए हुए और दोनों हाथ छोड़कर मोटरसाइकिल पर स्टंट करता हुआ आ रहा था। जिसने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इस हादसे में जितेंद्र कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया जबकि संगीता देवी के माथे पर गंभीर चोट लगी और लगातार खून बहता रहा। दुर्घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भाग निकला।

स्थानीय ग्रामीण सिंटू सिंह ने प्रतापपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार एवं थाना प्रभारी कासिम अंसारी को फोन से सूचना दिया। इसके बाद एंबुलेंस से घायल पति पत्नी दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!