एनटीपीसी के द्वारा चट्टी बरियातू में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एसआईएसएफ टीम ने जीता मुकाबला

केरेडारी। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत पगार फुटबॉल कप टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 4 टीमें एनटीपीसी, 1 टीम एसआईएस एफ ने भाग लिया। जबकि बाकी टीमें परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से थें। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था।

फुटबॉल टूर्नामेंट में का अंतिम मैच गुरुवार को आयोजित हुआ। फाइनल मुकाबले में आईएस एफ ने टीम ने पगार टीम को हराकर विजेता बना।

परियोजना प्रबंधन ने सभी टीमों को फुटबॉल और जर्सी प्रदान किये। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव और उत्साह मिला। इस पहल के माध्यम से क्षेत्रीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक मोहम्मद वासिफ, पवन खांडवे, नीलमाधब स्वाइन, शक्ति वर्णवाल और विजय किशोर मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे