बड़कागांव। प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के निकाली गई झांकी व जुलूस बुधवार सुबह 4:00 बजे शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सभी 13 अखाड़ों के लोगों ने एक से बढ़कर एक झांकी व जुलूस प्रस्तुत किया। बड़कागांव मुख्यालय में झांकी एवं जुलूस तकरीबन 31 घंटे तक संचालित रहा।
रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी के नेतृत्व में झांकी व जुलूस का मूल्यांकन विनोद सिन्हा , प्रवीण कुमार व चुरामन महतो एवं मुकुट धारी कुमार के द्वारा किया गया।
झांकी का संदेश, लाइटिंग, साउंड, ताशापार्टी, शिष्टाचार, लाठी तलवार, भाला की करतब दिखलाने के अलावा अन्य चीजों की अवलोकन कर मूल्यांकन कर अंक दिए गए। बड़कागांव दैनिक बाजार में बुधवार रात आयोजित पुरस्कार वितरण मंच का संचालन पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किया ।
जिसमें पहला स्थान बसरिया मोहल्ला, दूसरा स्थान गुरु चट्टी रामनवमी पूजा समिति एवं तीसरा स्थान राम जानकी रामनवमी समिति को प्राप्त हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विशिष्ट मुख्य संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार , रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी, संदीप कुशवाहा के अलावा अन्य अतिथियों के हाथों वरीयता के आधार पर सभी झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा एकल स्पर्धा में बेहतर करने वाले लोगों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, , रामसेवक सोनी, मुखिया तकरी मुला खान, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू इराकी, महासमिति कोषाध्यक्ष दिनेश सिंहा, पूजा समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, , संदीप कुशवाह, सरोज सोनी, सहेश कुमार , रामधनी महतो ,सुरेंद्र कुमार ,बैजनाथ महतो, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, किशोर कुमार, अनु विश्वकर्मा, सुभाष राणा, मेवालाल नाग, दीपक महतो के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे