प्रकाश कुमार / प्रतापपुर चतरा
प्रतापपुर प्रखंड के गजवा पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी ने एक सराहनीय पहल करते हुए केवलिया पुराना स्कूल से ननईकला खुर्द तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अपने निजी खर्च पर करवाया है। इस सड़क को मिट्टी और मुरुम (gravel) डालकर वाहनों और लोगों के चलने लायक बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। मुखिया पूनम कुमारी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा लगातार इस सड़क को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से इस सड़क को बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि “लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मुखिया के इस प्रयास से खुश होकर, ग्रामीणों और राहगीरों ने उनका आभार जताया है। इस कदम से न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा भी है कि वे जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और उनका समाधान करने के लिए आगे आएं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









