बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के निर्देश पर सिकरी थाना प्रभारी ने एंटी क्राइम अभियान चलाया, वाहनों का किये जांच 

राजाबागी चौक पर एंटी क्राइम के तहत सिकरी पुलिस ने दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन को थाने में लगाया गया।

बड़कागांव अनुज कुमार यादव

बड़कागांव। सिकरी ओपी थाना क्षेत्र के समीप राजबागी चौक पर एंटी क्राइम के तहत सिकरी पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के निर्देश पर सिकरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां चार पहिया और दो पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के चल रहे व्यक्तियों को कड़ा फटकार लगाया गया। और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। इस अभियान में सिकरी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के साथ एस आई संजीव कुमार पाण्डे, अजय कुमार भोगता और थाना के अन्य जवान भी मौजूद थे।

बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का पालन करवाना है। पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराध को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है। बता दे इस जांच के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजात, सिट बेल्ट, हेलमेट उपयोग कर रहे चालकों को जांच कर छोड़ दिया गया। वही कई वाहन चालको ने नियमों का पालन नहीं करने पर उनकी वाहन की थाने परिसर में सुरक्षित जब्त किया गया। तथा चलान गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नम्बर का लिस्ट बना कर ट्रैफिक थाना को भेज दिया गया। और सभी वाहनों को छोड़ दिया गया। यह जांच एसडीपीओ के आदेश पर की जा रही है। जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। वही थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एंटी क्राइम अभियान का उद्देश्य, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। वही जांच के दौरान वाहन चालको को कागजात में लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की जांच की गई। अन्य सुरक्षा नियम जैसे कि गति सीमा का पालन करना शराब पीकर गाड़ी न चलाना और अन्य यातायात नियमों का पालन करना। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाना, चालान काटना या अन्य कानूनी कार्यवाही शामिल हो सकती है। यह जांच सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!