NTPC चट्टीबारियातु परियोजना के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू किया गया सिलाई प्रशिक्षण

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा गुरुवार को पंचायत भवन, चट्टी बरियातु में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद, उपाध्यक्ष राखी गुप्ता और महासचिव सरोज सिंह  उपस्थित थे। इस मुहीम के अंतर्गत 60 महिलाओं को तीन महीने तक सिलाई प्रशिक्षण दी जाएगी।

सिलाई का प्रशिक्षण से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और उन्हें घर बैठे काम करने के अवसर मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर महिलाओं को जागरूक किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *