NTPC चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा चट्टीबारियातु पंचायत भवन मे निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया 157 लोगो का हुआ इलाज

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा मंगलवार को चट्टीबारियातु पंचायत भवन मे निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। इस कैंप मे फ्री बुखार, सर्दी और खांसी की जाँच ग्रामीणों का किया गया। एनटीपीसी परियोजना द्वारा आयोजित कैंप मे 157 लाभार्थियों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना से किया गया। मेडिकल कैंप चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगो के सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है। डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय गाँव वालो की जाँच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर परियोजना के उपमहाप्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!