अवैध कोयला खनन के विरुद्ध सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई : बड़कागांव के लकूरा में संचालित 04 अवैध खदानो में किया डोजरिंग माफियाओं में मचा हड़कंप

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए
सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग

केरेडारी/बड़कागांव। अवैध कोयला खनन के विरुद्ध सीआईएसएफ के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई हैं। बड़कागांव के लकूरा में संचालित 04 रैट-होल अवैध खदानो को आईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी के द्वारा डोजरिंग कर भरा गया। जिससे कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल हैं। अभियान कमाण्डेन्ट सुरेश के निर्देशन में आईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी    हजारीबाग द्वारा अवैध कोयला खनन एवं कोयला तस्करी के विरुद्ध चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला खनन, कोयले की तस्करी तथा उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग को आवंटित है तथा भविष्य में एनटीपीसी द्वारा यहां कोयला खनन कार्य प्रस्तावित है।

अभियान के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने बड़कागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लकूरा के जंगल एवं घनी झाड़ियों के बीच अवैध रूप से संचालित 04 रैट-होल कोयला खदानों का पता लगाया। जांच के उपरांत उक्त अवैध खदानों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर पूर्णतः बंद करा दिया गया तथा स्थल पर अवैध खनन गतिविधि तत्काल प्रभाव से रोक दी गई।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि उक्त अवैध खनन गतिविधियां संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती हैं। इस संबंध में संलिप्त व्यक्तियों, परिवहन साधनों एवं अवैध कोयला तस्करी के पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी राष्ट्रीय संपत्ति के विरुद्ध गंभीर अपराध है और इसके प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई गई है। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीआईएसएफ इकाई, एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *