बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बादम स्थित राउतपारा में तीन अवैध कोयला खदानों का जेसीबी मशीन से डोजरिंग किया गया। डोजरिंग अभियान में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अलावा एसआइ राकेश खवास, अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल के जवान एवं कई वन कर्मी शामिल थे। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि अवैध कोयला खदान संचालन मालिकों का नाम पता कर खोजबीन की जा रही है मामले में संलिप्तता पाए जाने वाले के विरुद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार क्षेत्र में जहां-जहां अवैध कोयला खदान है, अभियान चलाकर डोजरिंग करने की सिलसिला आगे भी जारी रहेगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 56








