वज्रपात से 6 गायों की मौत, दो घायल; चरवाहा बाल-बाल बचा

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर।  प्रतापपुर प्रखंड के हुमजांग पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है।बसबुट्टा-तुम्बिया जंगल में वज्रपात की चपेट में आने से 6 गायों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान गाय चराने वाले चरवाहे महेजर यादव बाल-बाल बच गए। यह घटना तब हुई जब अचानक बारिश होने लगी और चरवाहा महेजर यादव अपनी गायों के साथ जंगल में एक महुआ के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए था। इसी बीच, उस पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे वहां मौजूद गायें वज्रपात की चपेट में आ गईं। इस हादसे में जिन गाय मालिकों की गायों की मौत हुई है, उनमें महजर महतो, अशोक यादव और संतोष यादव शामिल हैं। ये तीनों भाई हैं। गाय मालिकों ने बताया कि वे इन गायों का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना से उन्हें एक बड़ा आर्थिक झटका लगा है। उनका अनुमान है कि इस हादसे में उन्हें करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गाय मालिकों ने सरकार से इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के लिए मदद और मुआवजे की मांग की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *