बड़कागांव जमीन का मुआवजे की मांग को धरने पर बैठा रैयत थमा रहा वाहनों का पहिया ट्रांसपोर्टिंग ठप

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड के भुरकुंडवा टावर चौक के समीप एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड पर जमीन मुआवजे की मांग को लेकर फुलेश्वर महतो ने सोमवार को व्यक्तिगत धरना दिया। करीब 10 घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान हमारा हक हमें दो के नारे लगाए।
फुलेश्वर महतो ने कहा कि उनकी जमीन का उपयोग ट्रांसपोर्टिंग रोड के लिए किया गया है, लेकिन अब तक हमे उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन से मांग रखने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिसके कारण उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सूचना मिलने पर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वार्ता के माध्यम से जाम समाप्त कराया।
फुलेश्वर महतो ने बताया कि जब तक मुझे जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से अविलंब मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करता हूं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *