बुढ़वा महादेव श्रावणी मेले की समस्या को लेकर एजेसीएस ने विधायक को सोपा ज्ञापन, कूड़ेदान और शौचालय व्यवस्था कराने की मांग

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत महुदी पहाड़ स्थित सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल बुढ़वा महादेव मंदिर में लगने वाला एक माह का श्रावणी मेला में होने वाली समस्या एवं स्वच्छता को लेकर गैर सरकारी संस्था- ‘आजाद जागृति छात्र संघ ‘(एजेसीएस) ने 26 जुलाई को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पतरातू आवास जाकर लिखित ज्ञापन देकर श्रावणी मेले में चलंत शौचालय एवं कूड़ेदान की व्यवस्था कराने की मांग करने के साथ-साथ मंदिर परिसर में स्थाई शौचालय निर्माण एवं कूड़ेदान लगवाने की मांग की है। एजेसीएस द्वारा ज्ञापन पत्र में मंदिर पुजारी, मेला प्रबंधन से जुड़े लोग, यहां आने वाले श्रद्धालुओं, वन्य जीव – जंतुओं, सहित पेड़ पौधों एवं वातावरण की समस्या तथा मंदिर परिसर की स्वच्छता की जिक्र की गई है। एजेसीएस के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि विधायक ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए हैं।

बीते वर्ष श्रावणी मेले में प्रत्येक सोमवारी के बाद एजेसीएस के द्वारा सफाई अभियान चला कर मंदिर परिसर एवं आसपास सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कराने का प्रयास किया गया था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *