Jharkhand news हजारीबाग में नक्सलियों का तांडव, कोयला ढुलाई में लगे 5 वाहनों को जलाया

हजारीबाग एसपी ने घटना स्थल पहुंच कर लिए जायजा, अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर बनाया रणनीति

सड़क किनारे खड़े 5 वाहनों को जलाया, किया गोली बारी

अरुण यादव

केरेडारी( हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के केरेडारी में नक्सलियों ने आगजनी वा गोली बारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों ने एनटीपीसी के केरेडारी वा चट्टीबरियातू कोल परियोजना से कोयला ढुलाई में लगे 5 हाइवा वाहन चालकों के साथ मारपीट पीट करते हुवे वाहनों में आग लगा दी। आग जानी की घटना में 5 वाहन का केबिन वा इंजन जल कर राख हो गया। इस अलावे नक्सलियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में 2 राउंड वा 3 राउंड हवाई फायरिंग किये। एक वाहन केरेडारी के पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद का हैं जबकि 4 अन्य वाहन हजारीबाग का बताया जा रहा हैं।

नक्सलियों के द्वारा जलाया गया वाहन

घटना सोमवार सुबह 2.15 की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता हैं 5 वाहन कोयला लोड लेने के लिए माइंस जाने के स्टाफ होटल के पास खड़ा थें। इसी दौरान नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खड़े 5 वाहनों में आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच घटना का जायजा लिए। थाना प्रभारी के सूचना पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार घटना स्थल पहुंचे। और मामले की छानबीन किए। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद की हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!